देवघर, अप्रैल 7 -- समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं पर प्रस्तावित कार्यशाला को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने जिले में प्रस्तावित 10 अप्रैल को महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं पर प्रस्तावित कार्यशाला को लेकर रूपरेखा तैयार करना और जिले में महिला एवं बाल विकास की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एचआईवी/एड्स पीड़ित राहत पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वाबलंबन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मिशन शक्ति...