गौरीगंज, दिसम्बर 3 -- मुसाफिरखाना। राष्ट्रव्यापी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सम्मान यात्रा आगामी 10 दिसंबर को कादूनाला से निकलकर गौरीगंज जिला मुख्यालय पहुंचेगी। यह जानकारी मुसाफिरखाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला महासचिव एवं राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य ठाकुर राजेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारत के वीर सपूतों के बलिदान और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह यात्रा शहीद स्मारक स्थल कादूनाला से शुरू होकर रिछोरा मोड़, रतनपुर, धर्मगदपुर, जामो और गोगमऊ होते हुए गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां जिलाधिकारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पवित्र पवरज कलश को सौंपकर संरक्षित किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक गौरीगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट का लोकार्पण और जनसभा आयोजित होगी। कार्यक्रम में कई राज्...