चक्रधरपुर, मार्च 7 -- सोनुवा। 13 साल से अपनी पहचान की तलाश की इंतजार कर रहा सोनुवा थाना क्षेत्र आसनतलिया पंचायत के हांडिमारा गांव के राजा गोप आगामी 10 मार्च को अपने परिजनों से मिलेगा। राजा गोप को घर वापस लाने के लिए एसपी चाईबासा के निर्देशानुसार सोनुवा थाना के एसआई इंद्रदेव रजक व सीडब्लूसी चाईबासा के सदस्य शनिवार को केरल पहुंच गये है। पुलिस अधिकारी शनिवार सुबह 13 साल से राजा रह रहे आश्रम केरल राज्य कन्नूर जिला के थलस्सेरी में स्थित गवर्नमेंट आफ्टर केयर होम पहुंच राजा को वापस लाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरु कर दी है। इसकी जानकारी सोनुवा थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने दी है। जिसके बाद राजा को साथ लेकर 8 मार्च को ट्रेन में सवार होंगे। वहीं, 10 मार्च तक चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद पुलिस द्वारा राजा को उसके मां मानी...