हरदोई, नवम्बर 9 -- हरदोई, कृषि संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए लाभार्थी कृषकों का चयन 10 नवंबर को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया बिलग्राम चुंगी स्थित कृषक सभागार, समग्र कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन शोध केंद्र में आयोजित होगी। उप निदेशक कृषि सतीश कुमार ने बताया कि जनपद हरदोई में बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, रोटावेटर, कल्टीवेटर, मल्टीक्राप शेयर समेत विभिन्न कृषि यंत्रों की बुकिंग किसानों द्वारा पोर्टल के माध्यम से किए गए थे। इन यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 40 प्रतिशत और फार्म मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत तक अनुदान देय है। उन्होंने बताया बुकिंग के आधार पर किसानों का चयन जिलाध...