देवघर, अगस्त 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य लेखा लिपिक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न कार्य विभागों में लेखा लिपिक के संवर्ग को मरणशील घोषित कर पद समाप्त किए जाने के निर्णय का पुरजोर विरोध किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के निर्णय पर गहरा आक्रोश और खेद जताया। बैठक में कहा गया कि राज्य मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुरूप लेखा लिपिकों को संवर्गीय पदोन्नति देने के बजाय मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा संवर्ग को मरणशील घोषित करना और पदों को समाप्त करना कर्मचारियों के हित में नहीं है। संघ ने कहा कि सरकार एक ओर रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर आवश्यकता वाले महत्वपूर्ण पदों को समाप्त करने की कार्रवाई कर रही है। संघ ने निर्...