गाजीपुर, जून 8 -- गाजीपुर। ग्राम दिलशादपुर में ओवरलोड ट्रांसफार्मर और जर्जर विद्युत तारों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र बाराचवर के अंतर्गत वर्षों पहले लगाया गया 10 केवीए का ट्रांसफार्मर वर्तमान में करीब 30 घरों का भार वहन कर रहा है, जिससे आए दिन फ्यूज उड़ने की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने तार गर्मी में गलकर टूट जाते हैं, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। मरम्मत और फ्यूज बदलवाने के लिए लोगों को चंदा जुटाकर भुगतान करना पड़ता है। शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- कागजों में ही सिर्फ 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और जर्जर तार बदलने की मांग की है। यह भी पढ़ें- इंडस्ट्रियल स...