देवरिया, अप्रैल 23 -- देवरिया। जिले में 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 25 हजार 3 सौ 44 अभ्यर्थी होमगार्डस की परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी। नकल विहीन परीक्षा संपंन कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं 50 फीसदी बाह्य कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। होमगार्डस परीक्षा को नकल विहीन संपंन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य परीक्षा सहायकों की तैनाती की गई है। 10-10 की संख्या में ये सभी अधिकारी केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। वहीं जिले स्तर के सात अधिकारियों को आरक्षित वर्ग में रखा गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में उनकी सेवा ली जा सके। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी,...