आगरा, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कराये जाने के लिए जनपद स्तर पर गठित परीक्षा चयन समिति एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। दो दिन तक होने वाली परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुट गया है। जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 3120 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे जनपद में कुल 12480 अभ्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक पुलिस नागरिक समकक्ष पदों की भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि 14 मार्च से 15 मार्च को दो पालियों में प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.