आगरा, मार्च 14 -- उप्र उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा रविवार को भी होगी। परीक्षा को सकुशल कराए जाने के लिए अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया। परीक्षा पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र अध्यक्ष, केंद्र प्रभारी की तैनाती की गई। डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.