गौरीगंज, फरवरी 13 -- अमेठी। सहालग के सीजन में नई करेंसी की मांग बढ़ते ही अमेठी जिले में छोटे मूल्य के नोटों की भारी किल्लत हो गई है। बैंकों में 10, 20, 50 और 100 रुपये के नए नोट उपलब्ध नहीं हैं। जबकि बाजार में यही नोट डेढ़ गुना से लेकर दोगुने दाम तक में बेंचे जा रहे हैं। इससे साफ है कि करेंसी की कमी का फायदा उठाकर कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है और आम लोगों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। हिन्दुस्तान ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक दुकानदार से नई करेंसी के बारे में जानकारी ली। दुकानदार से पूछा कि 10 रुपये की गड्डी है? इस पर दुकानदार ने जवाब दिया कि मिल जाएगी। कीमत पूछने पर उसने बताया कि 10 रुपये की गड्डी 1500 रुपये में है। इसी तरह 20 रुपये की गड्डी 2400 रुपये और 50 रुपये की गड्डी 5200 रुपये में उपलब्ध है। पूछने पर दुका...