बदायूं, मई 4 -- बदायूं। डोडा छिलका तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दातागंज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पुल के नीचे से सोनपाल पुत्र देवेंद्र, ओमप्रकाश पुत्र जालिम निवासी गांव बिहारीपुर छेमराम और दिनेश पुत्र सूरजपाल निवासी गांव सलेमपुर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तीनों नशा तस्करों के पास से 10 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि तीनो आरोपी नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त थे। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ एनडीपीएस एक...