10 किलो गांजे के साथ दस हजार का इनामिया गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- थाना फरधान पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.135 किलोग्राम अवैध चिप्पड़ गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक बुलेट बरामद की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात क्षेत्र के कालाडूण्ड स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक तिवारी पुत्र कन्हैयालाल तिवारी निवासी आनंद नगर सलेमपुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी तथा शिवा उर्फ प्रियांशु अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र कुमार अवस्थी निवासी चैनपुरवा मजरा अजयपुर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। विवेक तिवारी रिश्ते में शिव का मौसी भी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.