गुरुग्राम, जुलाई 26 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में उपभोक्ताओं को अब 10 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर भी मिलेंगे। शनिवार को गुरुग्राम में गैस कंपनी की ओर इस कंपोजिट सिलेंडरों की शुरुआत की गई। अब बिना पारंपरिक गैस कनेक्शन मिल सकेंगे। इसकी कीमत 4,925 रुपये निर्धारित की गई है, जो बुकिंग के बाद तीन घंटे में घर पर सप्लाई होगी। इससे एलपीजी कनेक्शन का इंतजार करने वाले छह हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इंडियन आयल के उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक हेमंत राठौर ने गुरुग्राम में प्रीमियम 10 किलो का कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ की शुरुआत की। इसे बेहतर सुविधा, तेजी, सुरक्षा और ग्राहकों को आधुनिक अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।बदलती जरूरतों को पूरा करेगी उन्होंने कहा कि आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया एक ...