10 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को निकाला
दरभंगा, जुलाई 4 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के शल्य चिकित्सा विभाग में शुक्रवार को एक महिला के बाएं स्तन में विकसित विशाल फाइलोड्स ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के शरीर से लगभग 10 किलोग्राम वजन का ट्यूमर सुरक्षित रूप से निकाल दिया। यह जटिल शल्य चिकित्सा डॉ. ए.के. झा यूनिट के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। मरीज को बाएं स्तन में लगातार बढ़ रही गांठ और उससे हो रही असुविधा की शिकायत के बाद शल्य चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया था। आवश्यक जांच और चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के दौरान निकाले गए ट्यूमर को उसकी प्रकृति की पुष्टि के लिए हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.