हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। शहर में गहराए गैस संकट के बीच वितरण व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने विभागीय दावों की पोल खोलकर रख दी है। काठगोदाम स्थित शीशमहल गैस गोदाम में एक बुजुर्ग को अपनी हक की रसोई गैस के लिए न केवल मीलों का सफर तय करना पड़ा, बल्कि घंटों इंतजार के बाद उन्हें बिना सिलेंडर लिए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कुसुमखेड़ा निवासी बुजुर्ग अरविंद शर्मा ने बताया कि मैं कई दिनों से गैस का इंतजार कर रहा हूं। न तो गैस की गाड़ी आती है और न ही वाहन चालक फोन उठाते हैं। मजबूरी में मुझे खुद ही गोदाम आना पड़ा। उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि यहां पर कार और बाइक से आये कुछ लोग आसानी से गैस सिलेंडर भरवाकर ले जाते नजर आए, जबकि उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया। बुजुर्ग ने बताया की नियम सबके लिए एक समान होने चाहिए। कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.