सहारनपुर, मई 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। श्री राम बालाजी सेवा समिति (रजि.) की ओर से गौशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में वि‌धि-विधान के साथ 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष सचिन गोयल और उत्सव संचालक प्रवीण वर्मा ने बताया कि इस तरह के सामूहिक विवाह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही। समारोह में सभी नवविवाहित जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, मयंक गर्ग, राहुल जैन, कमल चौरसिया, राजेश्वर वर्मा, सौरव मित्तल और भोला वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...