पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10 और 11 अप्रैल को विलंब शुल्क के साथ नियमित एवं बैकलॉग छात्र स्नातक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इस संदर्भ में कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर परीक्षा विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है। जारी अधिसूचना में सूचित किया गया है कि सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर, 2025 की परीक्षा के लिए नियमित एवं बैकलॉग छात्रों को यूएमआईएस पोर्टल के माध्यम से आनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 10 से 11 अप्रैल तक विलम्ब शुल्क 200 रुपए के साथ अंतिम रूप से विस्तारित कर दी गई जाती है। आनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने सम्बन्धित जानकारी पूर्णिया विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...