काशीपुर, अप्रैल 21 -- सोनू नागी, बाजपुर। ग्राम विकमपुर में 10 एकड़ गेहूं की तैयार फसल में जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह रंधावा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी महिला व उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी। पीड़ित किसान गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने विकमपुर में 10 एकड़ भूमि ठेके पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। फसल पूरी तरह पककर तैयार थी, लेकिन एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने रंजिश के चलते खेत में आग लगा दी। पूरी फसल को राख कर दिया, जिससे किसान को लगभग 4.50 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। भाकियू नेता विक्की सिंह रंधावा ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने पूर्व में भी फसल जलाने की धमकी दी थी। उन्होंने बताय...