हापुड़, अप्रैल 8 -- ​धौलाना,संवाददाता।क्षेत्र में 10 अप्रैल से शुरु होने जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान क्षेत्रवासियों को एक बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण से लेकर जानलेवा बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण पर विशेष जोर रहेगा। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत साफ-सफाई फॉगिंग और जलभराव को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार, खांसी और संक्रमण के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर पात्र बालिकाओं और महिलाओं को यह टीका लगाया जाएगा। ​स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है, कि वह अपने घरों के आसपास प...