पटना, अप्रैल 2 -- Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद राज्य में एनडीए की नई सरकार के गठन पर चर्चा तेज है। नीतीश के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच नीतीश के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की तारीख लगभग तय हो गई है। राज्यसभा की शपथ लेने के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे देंगे। इसके बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा और राज्य को नया सीएम मिलेगा। जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार अगले सप्ताह दिल्ली जाएंगे। 10 अप्रैल को उनका राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद वे पुनः पटना लौटेंगे। फिर दो-चार दिनों के भीतर बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश बिहार विधान परिषद की ...