नवादा, अगस्त 6 -- बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में मगध विश्वविद्यालय (बोधगया) के अंतर्गत आने वाले नवादा जिले के प्रमुख अंगीभूत कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में विरोध जताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों और कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोधविरोध का कारण बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मगध विश्वविद्यालय बोधगया प्रक्षेत्र ने इस अधिनियम को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला करार दिया है। मगध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हिसुआ टीएस कॉलेज के पूर्व शिक्षक संघ सचिव सह ​मोर्चा के संयोजक डॉ.अंजनी कुमार और सचिव संतोष कुमार सिंह ने आंदोलन की रणनीति बताते हुए कहा कि ​5 से 8 अगस्त तक नवादा के अंगीभूत कॉलेजों एवं स्नातकोत्तर विभागों के शि...