समस्तीपुर, जुलाई 20 -- समस्तीपुर। बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की राज्य सचिव मंडल की बैठक राज्य अध्यक्ष रंगलाल पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव रामाश्रय महतो ने कहा कि बिहार के अन्दर अपराध की गति बढी है। जाति पुछकर लोगों की हत्याएं की जा रही है, महिलाओं के उपर हत्याएं, बलात्कार की घटना की बाढ़ आ गई है। इसके खिलाफ 10 अगस्त को पुरे बिहार के समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 02-05 सितंबर को सभी प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर केन्द्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य कॉ भोला प्रसाद दिवाकर, देवेन्द्र चौरसिया, राज्य के संयुक्त सचिव राम भजन सिंह, उपाध्यक्ष राम सागर पासवान, संयुक्त सचिव शशि भूषण साह, सुरेन्द्र महतो, विनय कुमार सिंह, राम दयाल भारती सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...