उन्नाव, मार्च 30 -- पुरवा। मिर्जापुर स्थित सुमहारी बाला जी मंदिर में भगवान का दशम महा जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। यहाँ जन्मोत्सव पर राम दरबार, दुर्गा माँ व राधा कृष्ण की दिव्य मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजककर्ताओ ने बताया कि यहां 31 मार्च को भव्य कलश यात्रा व वेदी निर्माण का आयोजन होगा। दो अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकलेगी और 56 भोग का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...