प्रयागराज, अप्रैल 4 -- श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के 180 से अधिक विद्यार्थियों ने शनिवार को बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज गद्दोपुर तथा कक्षा 10 के 170 से अधिक विद्यार्थियों ने आईईआरटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं तकनीकी उपकरणों का अवलोकन किया। साथ ही इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा भविष्य में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने इसे विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यावहारिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...