नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कहते हैं कि जब हौसलों में उड़ान हो और कुछ कर गुजरने का जुनून सिर पर सवार हो... तो दुनिया की कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। भारत के सबसे मुश्किल इम्तिहान यानी यूपीएससी को पास करना हर युवा का एक बड़ा सपना होता है। लाखों बच्चे हर साल इसी उम्मीद के साथ परीक्षा के मैदान में उतरते हैं कि उनका नाम भी उस फाइनल लिस्ट में शामिल हो जाए। लेकिन उत्तर प्रदेश की एक बेटी ने जो कर दिखाया है वो सिर्फ सफलता की नहीं बल्कि जिद और कभी न हार मानने वाले जुनून की एक बेमिसाल कहानी है। हम बात कर रहे हैं यूपी की रहने वाली अदिति छपारिया की जिन्होंने अपनी कामयाबी से न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे सूबे का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। अदिति छपारिया का नाम आजकल हर जुबान पर है और इसकी वजह भी बेहद खास है। दरअसल, अदिति ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 म...