औरैया, अप्रैल 16 -- फफूंद, संवाददाता। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद औरैया की मेरिट सूची में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विद्यालय के छात्र शिवांश तिवारी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि देवांश सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेष्ठ राजपूत ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं तविषा राजपूत ने 96.2 प्रतिशत, आराध्या राठौर ने 95.4 प्रतिशत, आयुष बाथम ने 95 प्रतिशत, मानवी ने 94.4 प्रतिशत, पलक गुप्ता ने 93.4 प्रतिशत, साक्षी ने 9...