नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Railway ECR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में करियर शुरू करने का सपना देखने वाले युवाओं और छात्रों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर आई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR), रेलवे भर्ती सेल ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1599 खाली अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना पड़ेगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। तकनीकी योग्यता: इसके साथ ही NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान ...