हजारीबाग, अप्रैल 16 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने के साथ ही बड़कागांव प्रखंड स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र नवीन कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नवीन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व अपने माता-पिता को दिया और भविष्य में यूपीएससी पास कर आईएएस बनने की इच्छा जताई। अन्य सफल विद्यार्थियों में माही कुमारी 86 प्रतिशत, माही कुमारी ए 83 प्रतिशत, सोनम कुमारी 80 प्रतिशत, कुंदन कुमार 78.2 प्रतिशत, रूपेश कुमार 78 प्रतिशत, मिथुन कुमार 68 प्रतिशत, स्नेहा कुमारी 67 प्रतिशत, स्वाति कुमारी 65 प्रतिशत एवं राधिका मेहता 63 प्रतिशत शामि...