बागपत, जून 15 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ 10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने दुष्कर्म किया। आरोपी छात्र खून से लथपथ बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को पांच साल की मासूम बच्ची गली में खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला 10वीं का छात्र बच्ची को मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने खाली पड़े मकान में ले गया। वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने और लहूलुहान होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर आरोपी के घर पहुंचे। बताया जाता है...