मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। इंडियन सर्टिफिकेशन ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (आईसीएसई) के 10वीं एवं 12 वीं के छात्रों का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। 10वीं में सेंटमेरी स्कूल की 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीया श्रीवास्तव एवं 12वीं में इसी कालेज अभिरूप वर्मा 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल कर जिला टापर बनने में कामयाब रहे। 10वीं के दूसरे एवं तीसरे स्थान के टॉपर सेंटमेरी स्कूल के ही 97.8 प्रतिशत श्याम सिंह और गौरव 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। इसी प्रकार 10वीं में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज की 95.6 प्रतिशत अंक लेकर अंशिका केशरी और 12वीं में शांभवी अग्रवाल 97.75 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की जिले की सूची में स्थान बनाया। आईसीएसई बोर्ड ने अपने होनहार विद्यार्थियों पर अंकों की बरसात करने में जरा भी कंजूसी नहीं की है। सेंटमेरी ...