10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित: अंक सुधार पाकर चहक उठे छात्र
बागपत, जुलाई 19 -- बागपत/बड़ौत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट काफी बेहतर रहा है क्योंकि जिन छात्रों ने एग्जाम दिया, उनके नम्बर व प्रतिशत में काफी सुधार हुआ है। 15 मई से 21 मई तक सीबीएसई कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई थी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे या कंपार्टमेंट श्रेणी में थे। यह भी बता दें कि इस बार जिले से 10वीं में 5770 छात्र-छात्राएं प्रथम बोर्ड में पंजीकृत थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई ने इसी साल से दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की नई व्यवस्था शुरू की है। इस ऐतिहासिक फैसले का असर नतीजों पर भी साफ दिख रहा है। जिले में 2129 छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.