10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कर रही तलाश
बलरामपुर, अगस्त 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जाता है कि छात्रा 22 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से जानकारी की तो छात्रा के स्कूल पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने छात्रा की आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.