मधुबनी, जुलाई 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपार आईडी को लेकर जरूरी निर्देश दिया है।

पंजीकरण प्रक्रिया समिति ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण के दौरान विद्यालय का यू-डाइस कोड और प्रत्येक छात्र-छात्रा की आपर आईडी की प्रविष्टि अनिवार्य होगी। इसलिए जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

विद्यार्थियों की संख्या जिले में कुल 3,977 विद्यालयों में लगभग 7 लाख 50 हजार 233 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें अब तक केवल 3 लाख 80 हजार 591 विद्यार्थियों की ही बन सकी है, जबकि 3 लाख 66 हजार 621 विद्यार्थियों का अपार आईडी अभी बनना बाकी है। सबसे अधिक लंबित मामलों ...