10वीं, 12वीं के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित
हापुड़, मई 18 -- जनहित इंटर कॉलेज शाहपुर जट्ट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 10 एवं 12वीं के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समाजसेवी नैना सिंह, डॉ.किरन सिंह, डॉ.गंगादास पूर्व प्राचार्य रूद्रा इंस्टीट्यूट नानपुर द्वारा छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.जितेंद्र कुमार ने विद्यालय की प्रगति के संबंध में अवगत कराया। साथ ही रूपरेखा की जानकारी दी गई। इस दौरान किरन सिंह, जितेंद्र कुमार, डॉ.ओमेंद्र कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुरुकुल विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.