बलिया, मार्च 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि भृगु और बलिया, एक-दूसरे के पूरक हैं। इनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला की ख्याति पूरे प्रदेश और देश में है। महर्षि भृगु मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की योजना अब साकार रूप लेने लगी है। शासन की ओर से इसके लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत भी कर दिए गए हैं। परियोजना के अनुसार महर्षि भृगु कॉरिडोर कुल 10 हजार 520 वर्ग मीटर में आकार लेगा। सभी निर्माण कार्यों पर लगभग 65 करोड़ 18 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इनमें से करीब 4.67 करोड़ रुपये परिसंपत्ति अधिग्रहण पर खर्च होंगे। जिलाधिकारी की ओर से इसका प्रस्ताव धर्माथ विभाग को भेजा गया है।माना जा रहा है कि कॉरिडोर के निर्माण से पवित्र गंगा नदी और ऐतिहासिक ददरी मेला क्षेत्र के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.