10,516 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
गुमला, जून 24 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में 28 से 30 जून तक चलने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बीपीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड में शून्य से पांच वर्ष तक के 10,516 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 67 बूथ बनाए गए हैं। 28 जून को सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा देंगे। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट अभियान के सफल संचालन के लिए 95 टीमों का गठन तथा नौ सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में प्रमुख पारसनाथ उरांव, उपप्रमुख बबीता तिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.