नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नया टैबलेट खरीदने का प्लान है, तो एसर के नए मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। एसर ने भारतीय बाजार में Acer Iconia Tab 11 5G और Acer Iconia Tab 12 5G को लॉन्च किया है। नए एसर टैबलेट में 90 हर्ट्ज डिस्प्ले है। इनमें मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8GB रैम है। Iconia Tab 11 5G में 10.95-इंच का डिस्प्ले है, जबकि Iconia Tab 12 5G में ज्यादा रिजॉल्यूशन वाली बड़ी 12.2-इंच की स्क्रीन है। दोनों मॉडल में एक्सपैंडेबल स्टोरेज और फिंगरप्रिंट रिकग्निशन की सुविधा भी है। कितनी है कीमत और इनमें क्या खास है, चलिए बताते हैं...इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत भारत में Acer Iconia Tab 11 5G की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। यह खास तौर पर Flipkart और Acer E-store पर उपलब्ध होगा। वहीं, भारत में Acer Iconia Tab 12 5G की कीमत 26,990 र...