नई दिल्ली, जनवरी 13 -- भारत में Realme P4x Ultra जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह खबर टेक प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस फोन को भारत का बीआईएस (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह डिवाइस जनवरी 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। सबसे खास बात है कि Realme P4x Ultra एक ऐसे स्मार्टफोन की तरफ इशारा करता है जो 10,000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है जो आज के समय में स्मार्टफोन बैटरी के मामले में एक बड़ा गेम-चेंजर होगा। इससे आपको एक बार चार्ज में पूरा दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक बैटरी बैकअप मिल सकता है। Realme पहले ही P4x 5G जैसे फोन को भारत में लॉन्च कर चुका है, जिसमें 7,000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। अब Realme P4x Ultra ...