नई दिल्ली, जुलाई 29 -- देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने बजट पोर्टफोलियो Lava Smart 4 को लॉन्च कर दिया है। अगर आपका बजट 10,000 रुपए से कम है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो मजबूत भी हो, लंबे समय तक बैटरी बैकअप भी दे और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बार-बार हैंग न हो, तो Lava का नया Lava Smart 4 आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इस फोन में Military-Grade Protection, 5000mAh की बड़ी बैटरी और स्मूद (Lag-Free) परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 8MP का रियर कैमरा, 5MP का सेल्फी कैमरा हैं। Lava Smart 4 की कीमत और उपलब्धता लीक के मुताबिक Lava Smart 4 की लॉन्च कीमत 8,999 रुपए बताई जा रही है। हालांकि LAVA ने अभी तक इस डिवाइस की कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमत Smart 4 Plus से कम होनी चाहिए, जो 9,999 रुपए में आता है। य...