चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच होगी। इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट, चक्रधरपुर केके मुण्डू ने कही। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में आगामी 10, 14 तथा 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने व्यय लेखा पंजी की जांच आवश्यक रूप से कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...