वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पिछले एक सप्ताह से लगातार अभियान चला रहा है। कैंट स्टेशन, भरथरा, लोहता, बड़ौली, छितौनी, कोटवां सहित क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान नमकीन, आटा, क्रीम, फुल क्रीम दूध के चार सैंपल जांच के लिए लिये गए। इसके साथ ही 1.98 कुंतल क्रीम जब्त किया गया और पापड़ नष्ट कराया। कैंट स्टेशन के सामने बदलापुर (जौनपुर) जाने के लिए वाहन में प्लास्टिक के चार डिब्बों में क्रीम रखा था। लेबलिंग संबंधित सूचना न होने और गुणवत्ता संदेहास्पद होने के आधार पर मैनेजर गुरप्रीत सिंह की उपस्थिति में खाद्य क्रीम का सैंपल लिया। इसके साथ ही 1.98 कुंतल क्रीम सीज कर दिया। साथ ही वितरण वाहन से ही फुल क्रीम मिल्क ब्रांड माडर्न का फ्रेश सैंपल लिया गया। वहीं बड़ौली भरथरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.