गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। गलत आईएफएससी कोड और बैंक नाम दर्ज होने से एक आवेदक के एक लाख 95 हजार रुपये कर्नाटक के एक अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। आवेदक ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर सक्रिय हुई थाना बड़हलगंज की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते का पता लगाया और समन्वय के माध्यम से पूरी रकम वापस करा दी। खाते में पूरी धनराशि लौटने पर आवेदक ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...