गिरडीह, जुलाई 5 -- डुमरी, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया की इसरी बाजार शाखा से करीब 1 करोड़ 92 लाख 37 हजार 171 रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बैंक कर्मचारी पर ग्राहक के नौ लाख हड़पने का आरोपमामले की जांच इस संबंध में बैंक के वर्तमान वरिष्ठ प्रबंधक बिनोद कुमार ने निमियाघाट थाना में आवेदन देकर शाखा के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है। बैंक प्रबंधन के अनुसार, अप्रैल 2026 में जारी अर्ली वार्निंग सिग्नल (ईडब्ल्यूएस) अलर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई।आरोप और सबूत जांच में यह सामने आया कि दो ओवरड्राफ्ट अगेंस्ट टर्म डिपॉजिट (ओडीएटीडीआर) खाते प्रदीप कुमार की माता मंजू देवी के नाम से खोले गए थे। आरोप है कि इन खातों से 15 ग्राहकों की कुल 17 स...