1.86 लाख किसानों की नहीं बनी फार्मर रजिस्ट्री, सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित
हरदोई, मई 14 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन अभी भी अलग- अलग तकनीकी व सामाजिक कारणों से बड़ी संख्या में किसानों की रजिस्ट्री नहीं बन पाई हैं। उप निदेशक कृषि सतीश पांडे ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। इसके लिए गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं तथा कृषि विभाग, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। उप निदेशक कृषि ने बताया जनपद में कुल 8 लाख 3 हजार 250 किसानों की रजिस्ट्री तैयार करने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 6 लाख 16 हजार 949 किसानों की रजिस्ट्री बन चुकी है, जबकि अभी भी 1 लाख 86 हजार 301 किसानों की रजिस्ट्री शेष है। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री भविष्य में किसानों की पहचान का प्रमुख आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.