हापुड़, मार्च 18 -- थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर 1.84 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को वह डीएम कार्यालय पहुंचे और शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। डीएम को दी शिकायत में गांव दोयमी निवासी मूलचंद कोरी ने बताया कि वह गांव में परिवार के साथ निवास करते हैं। उनका मकान को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसका न्यायालय में आना जाना है और न्यायालय के माध्यम से मुकदमे को खत्म करा देगा। अप्रैल 2022 को न्यायालय शुल्क, मुकदमे का खर्च, जमीन दिलाने, री-सेल, सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा, लोक अदालत से लोन माफी और अन्य न्यायालय के मामलों में अलग-अलग समय में 1.84 करोड़ रुपये ठग लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.