नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। ये इंतजार कब खत्म होगा, आने वाला वक्त बताएगा लेकिन वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर अनुमान का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में दिग्गज अमेरिकी फाइनेंशियल कंपनी जेपी मॉर्गन ने भी वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर अपने अनुमान लगाए हैं।क्या है अनुमान? जेपी मॉर्गन के अनुमान के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर करीब 1.83 रह सकता है। बता दें कि वर्तमान में सातवां वेतन आयोग के फिटमेंट फॉर्मूले के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। यह भी पढ़ें- 1 दिसंबर से बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू, चेक करें RBI की हॉलीडे लिस्ट वहीं, अलग-अलग कर्मचारी स...