रामपुर, मई 17 -- मिस्टनगंज में लोक निर्माण विभाग की खाली पड़ी जमीन पर एक हजार गज में बीस 20 आवास बनाए जाएंगे। इसके निर्माण केलिए करीब 1.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नवाब के समय की इस जगह पर पहले लोक निर्माण विभाग का कार्यालय था। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक भी इस स्थान पर रही। लेकिन,काफी समय बाद दोनों को वहां से हटा दिया गया और उसके बाद से ही भूमि खाली पड़ी थी। खाली पड़ी जगह का अब उपयोग होगा। सबसे अहम बात यह है कि बीच शहर में खाली पड़ी खंडहर नुमा इस जगह के कारण गंदगी बढ़ रही थी। आसपास के लोगों ने इस स्थान पर पार्किंग स्थल बनाने की मांग की थी। मल्टी स्टोरी पार्किंग की मांग भी उठी थी। मिस्टन गंज स्थित लोक निर्माण विभाग की 1000 गज जगह है। इस खाली जगह को उपयोग में लाने के लिए विभागीय अधिकार...