बदायूं, अप्रैल 17 -- बिल्सी विधानसभा की जनता के लिए विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से 1.80 करोड़ का लघु सेतु मिल गया है। जिसका काम भी धरातल पर शुरू हो गया है। इस लघु सेतु के बनने से करीब 60 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। लघु सेतु महावा नदी पर बनाया जा रहा है। बिल्सी विधानसभा में विधायक के प्रयास से एक के बाद एक सौगत आ रही है। विधायक हरीश शाक्य ने आजादी के बाद से नगला कोतल-खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग पर चली आ रही लघु सेतु की मांग पूरी करा दी है। महावा नदी पर 30 मीटर का लघु सेतु बनाया जा रहा है। जिसका काम पीडब्ल्यूडी सीडी-टू की ओर से शुरू करा दिया गया है। इस लघु सेतु का निर्माण होने पर एक करोड़ 80 लाख 81 हजार का बजट खर्च होगा। लघु सेतु का निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रीय लोग खुश हैं, जो कि विधायक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं।लघु सेतु बनने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.