बस्ती, मार्च 25 -- बस्ती/नगर बाजार, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थाने की पुलिस ने 1.780 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीओ कलवारी संजय सिंह ने मंगलवार को नगर थाने पर धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपितों के कब्जे से 3700 रुपया नकदी बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी अयोध्या और गोंडा के रहने वाले हैं। इन दोनों आरोपितों के बैंक डिटेल आदि के बारे में भी जानकारी जुटा कर उसे होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य शातिरों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि एसपी के आदेश पर मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह की टीम था...