मधेपुरा, फरवरी 14 -- मधेपुरा। मधेपुरा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत 1 लाख 71 हजार उपभोक्ता को सब्सिडी में 125 यूनिट बिजली का लाभ मिलता है। जिसमें घरेलू सभी उपभोक्ताओं को 125 यूनिट का लाभ दिया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल 5 हजार से ज्यादा है उनका वर्तमान महीना का बिल शून्य रहता है। लेकिन बकाया बिल रहने के कारण हर महीने ब्याज की राशि बढ़ती जाती है। जिन उपभोक्ताओं का बिल विपत्र ब्याज की राशि जोड़कर बिल आता है, उन उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपना बकाया राशि शून्य कर लें। जिससे ब्याज की राशि शून्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.